Advertisment

गंगा के जल स्तर में वृद्धि से सहम उठे हैं दियारा विस्थापित

बाढ़ : अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा वासियों का मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाढ़ के कारण रामनगर दियारा पंचायत के ज़्यादातर लोगों को चिमनी भट्ठा और सबनीमा पुल पर शरण लेना पड़ा था। जहां स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। पानी घटने के बाद प्रशासन द्वारा दी जा रही सारी सुविधाएं हटा ली गई है। यहां तक कि पुल पर और चिमनी भट्ठा पर विस्थापित लोगों को खाने-पीने की सुविधा मिलने की तो बात ही दिगर है, बिजली सुविधा भी छीन ली गई है।

जबकि बाढ़ के पानी में घर-द्वार तबाह हो जाने की वजह से ज़्यादातर विस्थापित अभी भी अपने मवेशियों के साथ राहत शिविरों में ही रह रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के लापरवाह रवैया की वजह से विस्थापित लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से विस्थापित लोगों को रात भर जागना पड़ रहा है क्यूंकि अंधेरे में सांप और बिच्छू का डर भी बना रहता है।

रिपोर्ट : अनिल कुमार

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...