Loksabha Election 2024 : मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़े सपाई, CM Yogi ने की भर्त्सना, 100 पर FIR

डिजीटल डेस्क :  Loksabha Election 2024 को लेकर यूपी में सियासी पारा लगातार हाई है। यहां भाजपा और सपा में एक-दूसरे से आगे निकलने की जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में मैनपुरी में हाई-वोल्टेज घटना हुई है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने रोड शो किया। उसी दौरान करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चढ़ गए। यहीं नहीं सपा कार्यकर्ताओं ने उस पर अपने झंडे लगा दिए।  उसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही CM Yogi आदित्यनाथ ने इसकी तीव्र निंदा और भर्त्सना की है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसकी तीव्र निंदा और भर्त्सना की है।
फाइल फोटो

सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और CM Yogi के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक नारे

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मैनपुरी में शनिवार रात समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने रोड शो किया। उस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ समर्थक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए और उस पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कुछ समर्थकों ने पीएम मोदी और CM Yogi के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के रोड शो का कार्यक्रम था। रोड शो खत्म होने के बाद कुछ कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर आए और चबूतरे पर चढ़कर पार्टी विशेष का झंडा लगाने की कोशिश की और नारेबाजी भी की। घटनास्थल के सीसीटीवी के फुटेज की जांच करवाई जा रही है और लोगों से सूचना जुटाई जा रही है। आरंभिक तौर पर 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, राज्य मुख्यालय पहुंची सूचना

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ताओं के चढ़ने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। वे करहल चौक पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी का टैंकर मंगवाकर प्रतिमा को धोया और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस पूरे प्रकरण की जानकारी राज्य मुख्यालय तक पहुंची और CM Yogi ने इस पर सख्त लहजे में अपनी प्रतिक्रिया दी। सपा कार्यकर्ताओं के कृत्य को निंदनीय हरकत बताया।

मैनपुरी में शनिवार रात समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने रोड शो किया। उस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ समर्थक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए और उस पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया।
मैनपुरी में सपा का रोड शो

CM Yogi बोले – इन परिवारवादियों और क्या उम्मीद की जाए

CM Yogi आदित्यनाथ ने सपा कार्यकर्ताओं की मैनपुर वाली हरकत पर कहा कि इन परिवारवादी दलों से क्या उम्मीद की जा सकती है। ये अपने परिवार तक सीमित हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस का कोई नेशनल एजेंडा नहीं है। इनका एजेंडा खुद का परिवार है। CM Yogi ने आगे कहा कि स्वार्थ पर आधारित इन दलों का एजेंडा एक तरफ राष्ट्र नायकों का अपमान करता है  तो दूसरी तरफ माफिया और आतंकी तत्वों को संरक्षित और महिमा मंडन करते हैं। इस प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 2012 में सत्ता में आने पर आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का बेशर्मी से कोशिश की थी। CM Yogi ने मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले एक कुख्यात माफिया की मौत होती है, तो संवेदना व्यक्त करने के लिए उसके घर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ जिस प्रकार का अपमानजनक और अवमानना पूर्ण व्यवहार समाजवादी पार्टी के नेताओं का था, वह अत्यंत निंदनीय है। मैं इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं। ये सिर्फ समाजवादी पार्टी का ही नहीं है, ये महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने भी किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज का एक समर्थक उनकी मूर्ति राहुल गांधी को देना चाहता था लेकिन राहुल गांधी ने लेने से इनकार कर दिया। ये राष्ट्र नायकों का सम्मान नहीं आतंकियों का महिमा मंडन करेंगे’।

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...