सिक्स लेन पुल पर ऑटो व डंपर की सीधी भिड़ंत, चालक व 2 बच्चे समेत 5 की मौत

आरा : आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन पुल पर रविवार की देर रात ऑटो एवं डंपर की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था की ऑटो पर सवार चालक व दो बच्चे समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है।

ऑटो के भी बुरी तरह पचखड़े उड़ गए, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल

वहीं ऑटो के भी बुरी तरह पचखड़े उड़ गए। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में टाउन थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी स्व. मो. मुमताज का 35 वर्षीय पुत्र सह ऑटो चालक मो. गुड्डू उसी थाना क्षेत्र के मछुआ टोली निवासी मो. मोह्मदली का 32 वर्षीय पुत्र मो. इम्तेयाज उर्फ बुलेट, वलीगंज मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मो. शाहिद एवं दो बच्चे शामिल हैं। जबकि जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला समेत तीन अन्य शामिल हैं।

बिहटा SHO अमित कुमार पुलिस बल के साथ फौरन वहां पहुंचे और जख्मियों को इलाज के लिए PMCH भेज दिया

उधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर पुलिस वाहन एवं बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ फौरन वहां पहुंचे और ज़ख्मियों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को मनेर थाना क्षेत्र के मनेर दरगाह पर उर्स था। जिसमें सभी लोग ऑटो द्वारा शामिल होने के लिए गए थे। देर रात आरा वापस लौट रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गई।

यह भी पढ़े : भोजपुर के भरत सिंह भारती को मिला ‘पद्मश्री’ अवार्ड…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img