Advertisment

भोजपुर के भरत सिंह भारती को मिला ‘पद्मश्री’ अवार्ड

आरा : केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें तीन हस्तियां बिहार के हैं। जिसमें भरत सिंह भारती भी शामिल हैं। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के नोनौर गांव के रहने वाले भरत सिंह भारती भी हैं। वहीं उनको पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्योंकि लगातार दूसरे वर्ष भोजपुर जिले के रहने वाले भरत सिंह भारती को पद्मश्री अवार्ड मिला है।

2025 में आरा के ही रहने वाले भी सिंह भवेश को पद्मश्री अवार्ड मिला था

आपको बता दें कि इसके पहले पिछले वर्ष 2025 में आरा के ही रहने वाले भी सिंह भवेश को पद्मश्री अवार्ड मिला था। भारत सिंह भारती पहले आकाशवाणी दूरदर्शन में लोकगीत गाने का काम करते थे। भरत सिंह भारती 1962 से पटना आकाशवाणी से जुड़े हैं। लगातार आकाशवाणी पटना से अपने गीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। भरत ने विश्व में भोजपुरी लोकगीत को पहुंचाया। उन्होंने अपने टीम के साथ मॉरिशस में 35 से ज्यादा कार्यक्रम किया है।

Bharat Singh Bharti 1 22Scope News

भरत सिंह भारती आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समान रूप से भोजपुरी लोकगीत के कार्यक्रम किए

आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समान रूप से भोजपुरी लोकगीत के कार्यक्रम किए। इन्हें बिहार सरकार ने भी कला के क्षेत्र में सम्मानित किया है। आज उनको गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्री राज ने भी भरत सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर काफी खुशी जताई। वहीं भारत सिंह भारती के इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है और सभी लोग उनको बधाई दे रहे हैं।

Bharat Singh Bharti 22Scope News

यह भी पढ़े : 3-3 पद्म पुरस्कारों से गौरवान्वित हुआ बिहार, कला क्षेत्र में 2 विभूतियों को पद्मश्री

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...