मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद मणिभूषण श्रीवास्तव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर आयुक्त से जवाब मांगा और पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की मोतिहारी नगर भवन मैदान में लगने वाले डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
पूर्व पार्षद ने नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला बताया
पूर्व पार्षद मणिभूषण श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पिछले साल जिस प्रदर्शनी का टेंडर 54 लाख रुपए में दिया गया था। वहीं इस बार महज 14 लाख रुपए में कैसे आवंटित कर दिया गया। उन्होंने इसे नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला बताया।


सदर SDM ने टेंडर को संदिग्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सदर एसडीएम ने टेंडर को संदिग्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है तो अबतक प्रदर्शनी स्थल खाली क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में नगर निगम की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। पूर्व पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि जवाब देने के बजाय कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।


नगर विकास व आवास विभाग और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है
उन्होंने बताया कि मामले को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। गौरतलब है कि नगर भवन मैदान में प्रदर्शनी लगाने के लिए निकाले गए टेंडर में कम संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। कम राशि पर टेंडर दिए जाने के बाद से ही शहर में इसकी पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज है।

यह भी पढ़े : मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी तहजीब सुधारे
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


















