DM-SP के निर्देश पर अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी

गया : अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी के साथ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएम और एसएसपी के निर्देश पर गया जिले के मानपुर के भदेजा गांव के समीप नदी से अवैध बालू उत्खनन मामले में पुलिस ने छापेमारी किया। जहां से अवैध उत्खनन मामले में 14 ट्रैक्टर को जब्त किया गया जबकि सभी मालिकों के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने 70 लाख रुपए से भी अधिक का राशि का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि इस मामले में बालू तस्कर पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागने गए।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई है – SDPO सुनील कुमार पांडे

इस मामले में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई है। वहीं खनन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद थी। पूर्व से सूचना मिल रही थी कि नदी से अवैध बालू उत्खनन किया जा रहा है। जिसके आधार पर आज छापेमारी किया गया। मौके पर ही 14 ट्रैक्टर को नदी से जब्त किया गया है। वहीं सभी ट्रैक्टर मालिकों को 70 लख रुपए से भी अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : Jamui में अवैध खनन के विरोध में धरना प्रदर्शन, लोगों ने कहा…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...