Jamui में अवैध खनन के विरोध में धरना प्रदर्शन, लोगों ने कहा…

जमुई: जमुई में अवैध खनन के विरोध में स्थानीय वन पर्यावरण एवं नदी संरक्षण समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व प्रमुख श्रवण यादव ने की वहीं संचालन नव युवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर ने किया। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन दिनों जिले में अवैध खनन का सिलसिला काफी जोरों पर है। Jamui Jamui Jamui Jamui 

अवैध खनन की वजह से जाल माल की काफी हानि हो रही है लेकिन संवेदक सिमांचल क्षेत्र से बाहर जा कर बालू का खनन कर रहे हैं। खनन के लिए सरकार द्वारा जारी मापदंड में साफ निर्देश दिया गया है कि अधिकतम तीन फीट का गड्ढा किया जा सकता है लेकिन संवेदक दस गुना अधिक तीस फीट तक का गड्ढा किया जा रहा है। इस दौरान वन पर्यावरण नदी बचाव समिति के संयोजक कुणाल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और बालू माफिया के सांठगाँठ से बालू खनन का सिलसिला काफी जोरों पर है।

यह भी पढ़ें – BJP कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रच रही है साजिश, ED को…

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है बालू के अवैध खनन पर अतिशीघ्र लगाम लगाया जाए और जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि बहुत ही जल्द दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक युवक जफ्फार अंसारी की मौत गड्ढे में डूब कर हो गई थी। इस दौरान लोगों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी थी और निर्दोष लोगों को फंसा दिया था जबकि आग लगाने में बालू माफियाओं का ही हाथ था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नवनिर्मित Schools के भवन का हो त्वरित हस्तांतरण, बैठक में सचिव ने दिए कई निर्देश…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...