प्रमंडलीय आयुक्त ने SAMASTIPUR में डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में समस्तीपुर के उजियारपुर और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। मतदान से पूर्व प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त डॉ मनीष ने समस्तीपुर कॉलेज परिसर में वज्र गृह और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त के डी प्रज्ज्वल, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय सहित जिला प्रशासन के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रमंडलीय आयुक्त ने जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज परिसर में बनाए गए पार्टी मिलान, ईवीएम डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला स्तर पर गठित निर्वाचन के सभी कोषांग को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए रूट प्लान निर्धारित करने आदि सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आयुक्त ने दोनों संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम मशीनों को व्यवस्थित ढंग से रखने, उसकी सुरक्षा, मतगणना हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वज्र गृह में ईवीएम रख रखाव एंव उसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

छेड़छाड़ का विरोध करने पर FIRING, 1 जख्मी

SAMASTIPUR SAMASTIPUR SAMASTIPUR

SAMASTIPUR

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...