आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ फांसी के फंदे को चूमा, समस्तीपुर से जारी हुआ बिहार का रिपोर्ट कार्ड 

Samastipur- विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों के द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने की खबर है.मृतकों में 45 वर्षीय मनोज झा, 65 वर्षीय मनोज झा की पत्नी, 10 वर्षीय मनोज झा का पुत्र सत्यम कुमार, 07 वर्षीय शिवम कुमार और 38 वर्षीय मनोज झा की पत्नी है. घर का अकेला कमाऊ सदस्य मनोज झा ऑटो चलाकर अपने परिवार का आजीविका चलाता है, इससे भी बात नहीं बनती थी तब वह खैनी की बिक्री भी करता था. लेकिन यह सारे उपक्रम असफल साबित हुए, वह धीरे धीरे कर्ज के जाल में फंसता गया. जहां से निकलने का उसके पास कोई अन्य रास्ता नहीं दिखा.

सामूहिक आत्महत्या की खबर मिलते ही सूबे में मच गया हाहाकार

उस क्षण को याद कर किसी की भी कलेजा कांप जायेगा जब किसी पिता ने अपने 10 और 7 वर्षीय पुत्र को अपने हाथों फांसी के फंदे पर झुलाया होगा. उस मां को फांसी के फंदे पर झुलाते वक्त उसकी मानसिक हालत कैसी रही होगी. जब वह एक एक कर अपने प्रिय परिजनों को फांसी के फंदे पर झुलाता होगा, उस वक्त उसके हालत क्या होंगे.

कर्ज के तले डूबा हुआ था परिवार, कहीं से नहीं थी मदद की कोई आस

एक खबर यह भी है कि कुछ दिन पहले ही मनोज झा ने एक शादी समारोह के लिए कई महिला समूह से कर्ज लिया था. लेकिन वह रकम लौटा पाने की स्थिति में नहीं था. उसकी स्थिति दिन पर दिन खराब होते जा रही थी. ना तो समाज और ना ही सरकार की ओर से उसे मदद मिल रही थी.  खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा है, एफएसल टीम मौके पर पहुंच चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है.

रिपोर्ट- सुनील

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...