कैमूर : कड़ाके की ठंड के बीच अहले सुबह कैमूर के जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह भभुआ के जगजीवन स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने जीविका के नई चेतना कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। डीएम नितिन कुमार सिंह ने खुद बैटिंग कर क्रिकेट मैच की शुरुआत की। जिससे जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था – DM नितिन कुमार सिंह
भभुआ जगजीवन स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। क्रिकेट मैच के जरिए जीविका दीदियों को एकजुट कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया गया। इस मौके पर डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाएं, जो पहले पुरानी कुरीतियों में उलझी थीं, आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर काम कर रही हैं।

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व बिहार सरकार लगातार कई योजनाएं चला रही है
उन्होंने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और बिहार सरकार लगातार कई योजनाएं चला रही है और नई चेतना अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। जिनमें क्रिकेट मैच को लेकर काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली।


यह भी पढ़े : नितिन नवीन के पटना दौरे को लेकर कैमूर में जबरदस्त उत्साह, RJD छोड़ BJP में आए देव लाल पासवान…
ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


