लोकसभा चुनाव के Last Phase का मतदान शुरू, कई दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगने लगी और 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। बिहार के 8 लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, जहानाबाद और नालंदा में आज मतदान जारी है। बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गजों का इज्जत दांव पर लगी हुई है।

आठों लोकसभा सीट पर कुल 134 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक तरफ पटना साहिब, पाटलिपुत्र, काराकाट लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री क्रमशः रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा की इज्जत दांव पर है तो दूसरी तरफ पाटलिपुत्र सीट से तीसरी बार मैदान में किस्मत आजमा रही मीसा भारती के लिए भी यह चुनाव बहुत ही अहम है। दूसरी तरफ काराकाट लोकसभा क्षेत्र में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ा दी है और मामला को त्रिकोणीय बना दिया है।

इधर नालंदा सीट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र और यहां लगातार जदयू के सांसद होने की वजह से यह सीट नीतीश कुमार के साथ ही जदयू के लिए इज्जत का सवाल बन गया है। इसके साथ ही बात करें अगर पटना साहिब लोकसभा सीट की तो यहां वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद को मतदाताओं के गुस्सा को झेलना पड़ सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजभवन तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में कल करेंगे वोट…

Last Phase Last Phase Last Phase

Last Phase

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...