शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत होगी प्राथमिकता
कटिहार : नगर निगम के प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी को प्रभार दिया गया है। कोरोना काल के दौरान कटिहार नगर निगम चुनाव नहीं हो पाने के कारण निगम से जुड़े विकास कार्य को जारी रखने के लिए जिलाधिकारी को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की साफ-सफाई , पीने के पानी की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत के काम को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम पहुंचकर जिलाधिकारी ने आवश्यक बैठक किए, बैठक के बाद कहा कि मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष रुप से नगर निगम के द्वारा कार्य किया जाएगा इसमें सफाई, शहर के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या पर जल निकासी की व्यवस्था और शहरी इलाकों में जल नल योजना के कारण जो सड़क तोड़ी गई है उसकी रीस्टोरेशन नगर निगम के प्राथमिकता में है, इसके अलावा अन्य विकास और सेवा कार्य जारी रहेगा।


















