DM ने दिया सख्त निर्देश, CMR की करें आपूर्ति अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

CMR लंबित रखने वाले पैक्सों, मिलरों के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्रवाई : जिलाधिकारी। 15 सितंबर तक लंबित सीएमआर की करें आपूर्ति, अन्यथा FIR दर्ज करते हुए होगी सख्त कार्रवाई। जिलाधिकारी द्वारा की गयी सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा। सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 15 सितंबर तक सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश। बैठक से अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही को लेकर कई प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश।

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्सों, मिलरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। 15 सितंबर तक लंबित सीएमआर की आपूर्ति करें, अन्यथा FIR दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्चस्तर पर लगातार सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है। सीएमआर आपूर्ति कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

2 5 22Scope News

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बीसीओ वाइस सीएमआर आपूर्ति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सख्त हिदायत दी कि लक्ष्य के अनुरूप 15 सितंबर तक सीएमआर आपूर्ति नहीं कराये जाने की स्थिति में उनके विरूद्ध भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। ऐसे प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करते हुये अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक से अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही को लेकर कई प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अंशु कुमारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम संजय सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सहित जिले के सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Youtube देख डॉक्टर ने किया किशोर के पथरी का ऑपरेशन, फिर…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

CMR CMR CMR CMR

CMR

Highlights

Saffrn

Trending News

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार : मानव विकास, गरीबी...

पटना : बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश...

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

Dhanbad: जमुआतांड़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, आक्रोशित...

Baghmara News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा...

नशीली इंजेक्शन तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में इंजेक्शन के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंधित...

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला...

मोतिहारी : मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया गया। शहर के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img