नालंदा : नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित हरदेव भाव में आज डीएम शशांक शुभंकर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने आशा कर्मियों द्वारा प्रसव कार्य में रूची नहीं लेने, निजी अस्पताल में मरीजों को ले जाने की मामला आने पर गहरी नाराजगी जताई है। सिविल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी से स्पष्टीकरण की मांग किया जाए। इतना ही नहीं सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर को दीवाल लेखन के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







