SUPAUL में डीएम ने लोगों से की अपील, ‘अधिकाधिक डालें वोट’

सुपौल: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के बलभद्रपुर पंचायत स्थित प्लस टू हाइस्कूल परिसर मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम एसपी सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर डीएम कौशल कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमने 80 प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य रखा हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त की बढ़ाई गई सुरक्षा, Z श्रेणी की सुरक्षा मिली

उन्होंने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात हैं की ज़ब पंचायत चुनाव होता हैं तों आपलोग 90 प्रतिशत तक मतदान करते हैं। लेकिन लोकसभा एवं विधानसभा सभा के चुनाव मे यह प्रतिशत कम हो जाता है। आपके मत से चुनकर देश मे सरकार बनती हैं। सरकार आपके विकास के लिए काम करती हैं। योजना बनाती हैं इसलिए आपकी भागीदारी हर हाल मे जरूरी है। आप के जो नजदीकी कही बाहर हैं उनको भी चुनाव मे हिस्सा लेने के लिए बुला लीजिए और अधिक से अधिक मतदान कीजिये। लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व को समझना एवं इसमें हिस्सा लेना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें- जे पी नड्डा से मुलाकात कर वापस PATNA लौटे चिराग, कहा…

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के प्रलोभन मे नही पड़ें। आम लोगों से संवाद के बाद डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव एवं अन्य अधिकारियों ने जागरूकता को ले कार्य में जुटे सेविका, सहायिका, आशा, टोला सेवक, जीविका दीदी आदि के साथ बैठक कर समीक्षा की और कहा कि 07 मई को सुपौल लोकसभा के लिए होने वाले मतदान मे अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हों इसके लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर डीएम एसपी के अलावे एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सहित तमाम स्थानीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

SUPAUL
SUPAUL

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...