Commercial Advertisment

SUPAUL में 12 से शुरू होगा नामांकन, डीएम ने कहा ‘हर तरह से तैयार हैं हम’

पटना: सुपौल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुपौल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों व निरोधात्मक करवाई को लेकर डीएम कौशल कुमार ने कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग किया। इस मौके पर एसपी शैशव यादव सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि आगामी 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें- राजद को फिर से लगा झटका, दो नेताओं ने थमा BJP का दामन

सुपौल डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां लोग चुनाव से संबंधित तमाम तरह की जानकारी ले सकते हैं। सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 22 हजार 45 मतदाता हैं। जिसमे 9 लाख 94 हजार 276 पुरुष मतदाता और 9 लाख 27 हजार 728 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारी की गई है।

यह भी पढ़ें- K K PATHAK का फरमान, ईद में भी नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, सीएम को लिखा पत्र

इस मौके पर एसपी शैशव यादव ने बताया की शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गयी निरोधात्मक कार्रवाई दं०प्र०सं० की धारा-107 के तहत 14714 लोगों व 11 हजार के विरुद्ध बंध पत्र बनाया गया है। साथ ही सीसीए-3 के तहत 149 लोगों के विरुद्ध प्रस्ताव लाया गया है।

यह भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक ने ज्वाइन किया JDU, कहा ‘सीएम के काम से प्रभावित हूं’

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब तक 21 अवैध हथियार व 29 कारतूस बरामदगी की गई है। वर्ष 2024 में अब तक 1319 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। नेपाल से सटे इलाको में 12 चेकपोस्ट व अंतरजिला 14 चेकपोस्ट बनाये गए है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुपौल प्रशासन कटिबद्ध है, किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगो पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

SUPAULSUPAULSUPAULSUPAUL

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...