डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल, सदर अस्पताल में DM की छापेमारी से खुली लापरवाही की पोल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और लापरवाही का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई।

DM के निरीक्षण के दौरान सुबह 9 बजे तक एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला

जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा निरीक्षण के दौरान सुबह नौ बजे तक एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। कई स्वास्थ्यकर्मी भी अनुपस्थित पाए गए, जबकि अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इलाज के इंतजार में मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आए। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही दोषी डॉक्टरों और कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को अनुशंसा भेजने की बात कही।

Gopalganj DM 1 1 22Scope News

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पतालों की सख्त निगरानी की जा रही है – DM पवन कुमार सिन्हा

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पतालों की सख्त निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में यह औचक निरीक्षण किया गया, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इस सख्ती के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में कितना सुधार होता है और मरीजों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Gopalganj DM 3 1 22Scope News

Gopalganj DM 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सदर SDO ने कोटवा PHC का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था में कई गंभीर खामियां हुईं उजागर

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img