मरीज के परिजन की शिकायत पर सदर अस्पताल पहुंचे डीएम

डीएम नवीन कुमार ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मुंगेर : सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण – मुंगेर के बेलन बाजार निवासी सुजीत कुमार

उर्फ सन्नी के 7 दिनों के नवजात शिशु की तबियत अचानक

से खराब हो गई। अपने नवजात बच्चे के इलाज के लिए वे मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचा जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर

ने बच्चे के इलाज में कोताही बरती। डॉक्टर को अपने बच्चे के इलाज में देरी होता देख सुजीत से रहा न गया

और उसने इस बात की शिकायत मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार से कर दी।

मुंगेर जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वो तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। ऑन ड्यूटी रूम

में आराम कर रहे डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का

औचक निरीक्षण करना शुरू किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में कई खामियां मिली,

जिसपर उन्होंने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।

सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने मेदनी चौक निवासी एक

महिला प्रमिला देवी को खून की कमी से तड़पता हुआ पाया। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत ब्लड बैंक

के कर्मी को बुलाकर उस महिला को खून चढ़ाने को कहा। इसके बाद उन्होंने महिला डॉक्टर निर्मला गुप्ता

को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भगवान से दुआ करिए की इस महिला को कुछ भी न हो

अगर कुछ हुआ तो मैं शख्त कार्रवाई करूंगा। इसके बाद वो पैदल ही एसएनसीयू पहुंचे वहां पर

भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब मिला, जिसपर जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के डीएस

और डीपीएम को शख्त हिदायत दी।

रिपोर्ट : अतहर खान

मुंगेर डीएम नवीन कुमार ने बलिया पंचायत का किया निरीक्षण

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...