बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल पॉलिसी होगी लागू, चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

पटना. बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार बिहारवासियों के लिए एक से एक योजनाओं का एलान कर रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल पॉलिसी लागू होगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल पॉलिसी होगी लागू

इसको लेकर सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा।”

बिहार में इसी साल होगा TRE-4 का आयोजन

आगे उन्होंने लिखा, “वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।

इसी साल होगा विधानसभा का चुनाव

बता दें कि, इस साल यहां विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस साल अंत में विधानसभा का चुनाव होगा। इसको लेकर प्रदेश के सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। यहां मुख्य तौर पर महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) और एनडीए के बीच मुकाबला है। हालांकि, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की राजनीतिक सक्रियता ने तीसरा फ्रंट खड़ कर दिया है। ऐसे में यहां विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का जादू चलता है तो त्रिशंकु मुकाबला हो सकता है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...