Donald Trump ने अमेरिकी सत्ता की चाबी मिलते ही दिखाए तेवर, बोले – ‘अमेरिका फर्स्ट’ पर फोकस

डिजिटल डेस्क : Donald Trump ने अमेरिकी सत्ता की चाबी मिलते ही दिखाए तेवर, बोले – ‘अमेरिका फर्स्ट’ पर फोकस। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में Donald Trump ने सत्ता की चाबी मिलते ही उन्होंने दुनिया को अपने तेवर भी दिखा दिए हैं। Donald Trump  ने कहा कि – ‘आज से सारी व्यवस्था बदलने जा रही है। अब अमेरिका घुसपैठ नहीं होना देगा। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। आज से अमेरिका के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो चुकी है। हमारे शासन में ‘अमेरिका फर्स्ट’ पर फोकस होगा।

…अमेरिका को सम्रद्ध बनाना हमारा मकसद है। अमेरिका की संप्रभुता बरकरार रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान मेरी हत्या करने की कोशिश की गई। 8 साल से मुझे चैलेंज किया जा रहा था। भगवान ने किसी खास मकसद के लिए मेरी रक्षा की है। लोगों ने मुझे बदलाव के लिए चुना है। अब अमेरिका में तेजी से बदलाव आएगा।

…20 जनवरी 2025 का दिन अमेरिका के लिए आजादी दिवस है। बाइडेन ने अमेरिका का ताना-बाना तोड़ा। वो ग्लोबल इंवेंट्स हैंडल करने में नाकाम रहे। उनके राज में अपराधियों को शरण मिली। बाइडेन सीमाओं की सुरक्षा पर कुछ नहीं कर सके’। 

Donald Trump बोले – खत्म कर देंगे चीन का आधिपत्य…

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही Donald Trump ने चीन को दो टूक अंदाज में चुनौती दी। राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि – ‘पनामा नहर को फिर से वापस लेंगे। …चीन का आधिपत्य खत्म कर देंगे। पनामा कैनाल से गुजरने के लिए अमेरिका के जहाजों से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है। चीन से हम पनामा नहर को वापस ले लेंगे। हम अमेरिका के दुश्मनों को हराकर रहेंगे।

…हमने अमेरिका में ड्रग तस्करों को आंतकी घोषित करने का भी ऐलान कर दिया है। हमारे विरोधियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं होगी। हम युद्ध रोकने का प्रयास करेंगे। शांति स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। हम सभी युद्ध रोक देंगे। मेरी विरासत शांति स्थापना होगी’।

शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप
शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump की घोषणा – अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर पुरुष और महिला…

इसी क्रम में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपतिDonald Trump ने  कुछ अहम घोषणाएं कीं। Donald Trump ने कहा कि – ‘अब अमेरिका में थर्ड जेंडर की व्यवस्था खत्म होगी। अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर पुरुष और महिला होंगे। अमेरिका सैनिकों के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। अमेरिकी न्याय विभाग का क्रूर और अनुचित हथियारीकरण खत्म हो जाएगा। हमारा प्रशासन रंगभेद रहित और योग्यता आधारित समाज बनाएगा।

हम मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे। सेना अपने मिशन के लिए आजाद होगी। मैं इस हफ्ते उन सभी सर्विस मेंबर को बहाल करूंगा जिन्हें वैक्सीन अनिवार्यता पर आपत्ति जताने की वजह से सेना से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें पूरी सैलरी दी जाएगी’। 

शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप
शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप

मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने और मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने की भी Donald Trump ने की घोषणा

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपतिDonald Trump ने सत्ता की चाबी मिलते ही यही नहीं रुके। उन्होंने कुछ और भी अहम फैसले लेने की और उन पर तेजी से अमल करने की घोषणा की। इसी क्रम में उन्होंने मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने और मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने की भी बात कही।

राष्ट्रपतिDonald Trump ने कहा कि – ‘हम दूसरे देशों के उत्पादों पर टैक्स और टैरिफ लगाएंगे। इसका मकसद अमेरिकी नागरिकों को समृद्ध बनाना है। हम अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाएंगे. अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी लगाएंगे। मैं अमेरिका को सर्वोपरि रखूंगा। मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम होगा। संगठित अपराध के खिलाफ आज से ही काम शुरू होगा।

…हम महंगाई कम करने के लिए काम करेंगे। हम मेकिस्को बॉर्डर पर इमरजेंसी लगाएंगे। अमेरिका फिर से मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। अमेरिका से तेल और गैस का निर्यात बढ़ेगा। …मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर हम अमेरिका की खाड़ी करेंगे। …अमेरिका के लिए कुछ भी असंभव नहीं है’। 

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img