Advertisment

Gas Pipeline के आसपास अगर हो कोई गंध तो पैनिक न हों, आईओसी के अधिकारियों ने कहा…

बेगूसराय: बेगूसराय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की एलपीजी पाइपलाइन शाखा के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विभाग के सीनियर मैनेजर धीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया। उन्होंने बताया कि पारादीप से चलकर हल्दिया होते हुए पटना तक एलपीजी पाइप लाइन का भूमिगत विस्तार किया गया है और उसी की एक शाखा हाथीदह से बरौनी होते हुए मुजफ्फरपुर तक गई है।

उन्होंने बताया कि यदि कभी लोगों को ऐसा लगे की पाइपलाइन के आसपास किसी दूसरे प्रकार का गंध रहा है तो लोगों को चाहिए कि उसे 200 – 300 मीटर दूर हट जाए एवं कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर तुरंत संपर्क स्थापित करें। ऐसे में लोगों को सिर्फ सावधानी बरतने की आवश्यकता है, पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रण में कर सकते हैं। लोगों को इतना ध्यान रखना चाहिए कि यदि किसी प्रकार की स्मेल आ रही हो तो वहां बीड़ी सिगरेट या माचिस का उपयोग न करें।

साथ ही साथ वहां से किसी भी प्रकार के बाहन की आवाजाही न हो। क्योंकि एलपीजी गैस हवा से भरी होती है और इसका फैलाव जमीन के सतह पर ही होता है। इसी जागरूकता के लिए पाइप लाइन के आसपास बसे गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और विभाग के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Married Lady के थे दो प्रेमी, एक ने कर दिया ऐसा कांड कि सब पहुंच गए हवालात

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Gas Pipeline Gas Pipeline Gas Pipeline

Gas Pipeline

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...