दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार

सासाराम : खबर सासाराम क्षेत्र से है जहां पिछले महीने 25 जनवरी को दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि 25 जनवरी की शाम कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने जमीन के झगड़े में पंचायत करने के नाम पर अपने घर बुलाकर दो लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें मामले में पुलिस ने अरुण कुमार, दिलीप और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त राइफल के अलावा तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

25 जनवरी को विनय प्रजापति और रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी – SP रौशन कुमार

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को विनय प्रजापति और रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी जिसमें मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ विनय सिंह ने पहले ही कोर्ट में समर्पण कर दिया है। अब वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो गई है। इस प्रकार अबतक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पूरा मामला जमीन पर के ऊपर कब्जे को लेकर सामने आया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने सासाराम के भी कुछ विवादित जमीनों में भी हस्तक्षेप किया है। जिसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : मजदूरी विवाद बना जातीय हिंसा, SC/ST एक्ट के तहत एक ही गांव के 70 नामजद, 150 ब्राह्मण पर प्राथमिकी दर्ज…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...