डीलर पुत्र राजा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

मुंगेर : डीलर पुत्र राजा कुमार की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त गड़ासा एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल धान के खेत से पुलिस ने बरामद किया है.

इस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में कृष्ण कुमार पासवान के पुत्र राजा कुमार की हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काटकर कर घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक ढंग का सहारा लिया गया. जबकि मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

सारोबाग निवासी अनिल तांती के पुत्र विकास कुमार को अभियुक्त बनाया. पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में विकास ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया और हत्या कांड को अंजाम देने वाले अपने साथियों के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने माताडीह गांव निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार एवं स्व. मुनीलाल मंडल के पुत्र दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. दीपक को पुलिस ने भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंबा गांव से गिरफ्तार किया है.

1.50 लाख के लेन-देन में हुई राजा की हत्या

बताया जाता है कि विकास बिजली मिस्त्री का काम करता है. उसने राजा से 1.50 लाख रुपए कर्ज लिया. विकास ने राजा को कुछ रुपए वापस भी किया. लेकिन 50-60 हजार रुपए बांकी रह गया. जिसके लिए राजा हमेशा विकास पर रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था. राजा ने उसे कहा था कि अगर रुपए नहीं दिया तो वह उसे बेइज्जत करेगा, उसके माता-पिता को बोलेगा. जिसके कारण वह दबाव में आ गया और उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुप्तावस्था में राजा की हत्या गला काट कर दी. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने माताडीह बहियार से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद किया. जबकि देसी कट्टा, कारतूस भी पुलिस ने जब्त किया है.

रिपोर्ट : अतहर खान

जज उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई षडयंत्र की तह तक नहीं पहुंच पायी- हाईकोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...