छपरा में दोहरे हत्याकांड में एक नामजद गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी…

सारण: सारण के जिला मुख्यालय में बीते 27 मई को दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। बता दें कि बीते 27 मई को छपरा में अपराधियों ने गोदरेज शोरूम के मालिक समेत दो व्यवसायियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के विरुद्ध जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें – पंचायत प्रतिनिधियों को CM नीतीश की सौगात, मुखिया का बढ़ा पॉवर तो मासिक भत्ता में…

अब पुलिस ने मामले के एक नामजद आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है। मामले में सारण के एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने कहा कि व्यवसायी हत्याकांड में एक नामजद आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  बाढ़ प्रबंधन को लेकर गृह मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा ‘हमें बनना है नंबर 1’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...