नीचे पानी ऊपर करंट बीच में स्टंट

कटिहार : सिर के ऊपर बिजली के हाईटेंशन तार लटक रही है और नीचे पूरा पानी ही पानी है। हाईटेंशन तार के कुछ ही नीचे पेड़ से पानी में छलांग लगाकर बच्चे स्टंट दिखा रहे हैं। तस्वीरें कटिहार प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के केवाला पंचायत स्थित सरदार टोला की है।

यहां बच्चे पेड़ से पानी में बच्चे स्टंट दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मना करने के बावजूद भी बच्चे मान नहीं रहे हैं। बाढ़ के विभीषिका के बीच सभी को खुद का और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन कटिहार की तस्वीर परेशान करने वाली है।

मुखिया ने भी कहा कि वह अपने स्तर पर कई बार मना कर चुके हैं, लेकिन इसे गंभीरता से लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। बाढ़ के पानी में ऊपर से छलांग लगाने की कई तस्वीरें लगातार अलग-अलग जिला से आते रहा है लेकिन कटिहार की यह तस्वीर और भी हैरान करने वाला है। जिस पेड़ से बच्चे बाढ़ के पानी में छलांग लगा रहे हैं उसके ठीक ऊपर हाईटेंशन तार भी है, जिसमें बिजली सप्लाई जारी है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...