दहेजलोभियों ने ली विवहिता की जान, बेटे की चाहत बना मुख्य कारण

दहेजलोभियों ने ली विवहिता की जान, बेटे की चाहत बना मुख्य कारण

गयाजी : जिले के अतरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दहेज और बेटे की चाहत बना मौत का मुख्य कारण। आरोप है कि पति, सास और ससुर ने मिलकर 32 वर्षीय रोशनी चौधरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि पूरी वारदात मृतका की बेटी निहारिका (12 वर्ष) ने अपनी आंखों से देखी और रोते हुए मामा को फोन कर बताया कि पापा और दादा-दादी ने मां को मिल कर मार दिया।

मृतका के मायके वालों ने कहा कि शादी के बाद से ही रोशनी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मायके से जब अनाज भेजा जाता तो कुछ दिन हालात शांत रहते,लेकिन खत्म होते ही मारपीट शुरू हो जाती। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटे की चाहत पूरी न होने पर भी रोशनी को ताने दिए जाते थे।

 मामुली विवाद से हुई झगड़े की शुरूआत, सास-ससुर और पति ने मिल कर की हत्या 

बेटी निहारिका ने बताया कि बीती रात एक बाल्टी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दादा-दादी और पापा ने मां से मारपीट की। दादा-दादी ने हाथ-पांव पकड़े और पिता ने साड़ी से गला घोंट दिया। कुछ ही मिनटों में मां की सांस थम गई।
रोशनी की बुआ इंदु देवी ने कहा कि रात में ही रोशनी ने 11 बजे फोन कर बताया था कि ससुराल वाले मार रहे हैं और आज हत्या करके ही मानेंगे। आधे घंटे बाद फिर फोन आया कि रोशनी की जान ले ली गई है।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार

मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि जब वे पहुंचे तो घर के सभी आरोपी फरार थे और बहन की लाश आंगन में पड़ी थी। तीनों भांजियां दरवाजे पर बिलख रही थीं। उन्होंने कहा कि 2014 में बड़ी धूमधाम से बहन की शादी की गई थी, लेकिन दहेज की भूख कभी खत्म नहीं हुई। रोशनी का पति नीतीश प्राइवेट बैंक में फाइनेंस का काम देखता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट…………

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...