अररिया : बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव का फरबिसगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज फारबिसगंज के राममनोहर लोहिया पथ अवस्थित राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया।
इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा तेजस्वी यादव के नारे लगाकर न केवल जश्न मनाया। बल्कि अपने नेता के दीर्घायु जीवन और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर फारबिसगंज के राजद कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अमित कुमार की रिपोर्ट

















