सिंदरी डीएसपी पर लगा पक्षपात करने का आरोप
पीड़ित महिला ने आमरण अनशन और आत्म दाह की दी चेतावनी
धनबाद: दलित महिला के साथ मारपीट व जाति सूचक गाली गलौज करने का मामला, अब तूल पकड़ता जा रहा है, इसको लेकर आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित धरना स्थल पर दर्जनों महिलाओं ने सिंदरी डीएसपी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए, और पक्षपात करने का आरोप लगाए।
दरअसल मामला यह है कि विगत डेढ़ महीने पहले जमीन विवाद को लेकर राघवेंद्र कुमार पांडेय और महेश सिन्हा के द्वारा शिवक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के साथ जमकर मारपीट किया था इस मारपीट की घटना में गली गलौज और एट पत्थर और रेड भी चले थे।
घटना के बाद शिवक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के माथे में गंभीर चोटे आने से वह घायल हो गई थी इसके बाद आनंद-खनन में आसपास के लोगों ने उन्हें धनबाद एसएनएमएससीएच में भर्ती कराया था। अब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में सिंदरी डीएसपी के प्रति आक्रोश है ।
अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता सुशीला देवी समेत दर्जनों महिलाए धरने पर बैठ हैं पीड़िता सुशीला देवी ने मिडिया को बताया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे हुआ आमरण अनशन और आत्मा दाह करने की चेतावनी दी है। जिसकी जवाब दे ही पुलिस प्रशासन की होगी।


