BSP में शामिल हुए डॉ अरुण कुमार, जहानाबाद से ठोकेंगे ताल, 28 को…

442
BSP
BSP में शामिल हुए डॉ अरुण कुमार, जहानाबाद से ठोकेंगे ताल, 28 को...
Advertisment

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके डॉक्टर अरुण कुमार बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये। इसके साथ ही उन्होंने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस संबंध में 28 अप्रैल को समर्थकों और शुभचिंतकों की बुलायी गयी बैठक में व्यापक रणनीति बनायी जाएगी।

Advertisment

बैठक अरुण कुमार के पटना आवास पर बुलायी गयी है। जहानाबाद से सांसद रह चुके अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र की जनता द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दिये जा रहे आदेश के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया है। लोजपा छोड़ने के बाद से ही समर्थकों और राजनीतिक साथियों से संवाद का दौर लगातार जारी है। इस संदर्भ में समान विचार वाले राजनीतिक दलों से भी विमर्श किया गया। वैसे राजनीतिक दल जोे बहुजन समाज व शोषितों-वंचितों के हितों के साथ ही सवर्णों के सम्मान की गारंटी दे सके, उनसे सकारात्मक वार्ता हुई।

लंबे विमर्श के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव मैदान में उतरा जाय। 28 अप्रैल को समर्थकों और शुभचिंतकों की बैठक में राय-मशविरा कर चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP के पूर्व सांसद ने मंगल पांडेय पर लगाया आरोप, कहा ‘वे नहीं चाहते थे कि…’

BSP BSP BSP

BSP

Advertisement