Holi पर झारखंड वापस आने वाले रेलयात्रियों के लिए Dr. Pradeep Verma ने की विशेष ट्रेनों की मांग, मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दिया ये सुझाव

Ranchi: अगले महीने यानी मार्च में Holi का त्योहार है। इस त्योहार में जो भी लोग घरों से बाहर रहते हैं वो त्योहार परिवार के साथ मनाने घर वापस जरुर आना चाहते हैं। घर वापस आने वाले यात्रियों के लिए राज्यसभा सांसद Dr. Pradeep Verma ने रेल मंत्री से विशेष ट्रेनों की मांग कर दी है।

 रांची-हटिया से देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन की रखी मांग

Holi के अवसर पर झारखंड बिहार के ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ देखी जाती है, टिकट तो दो तीन महीने पहले से ही खत्म हो जाते हैं फिर भी घर पहुंचने की उम्मीद में लोग ट्रेन में किसी भी तरह एंट्री करना चाहते हैं। इस समस्या का समाधान के लिए रांची राज्यसभा सांसद Dr. Pradeep Verma ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर होली के दौरान रांची-हटिया से देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की है।

Read More: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की हो गई घोषणा, 28 फरवरी को मतदान व रिजल्ट…

“होली जैसे बड़े पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है’’

Dr. Pradeep Verma ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि रांची राजधानी होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, व्यापार और पर्यटन सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोग रांची से देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में रांची- हटिया रेलवे स्टेशन राज्य के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है। होली जैसे बड़े पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है।

इन शहरों का रखा सुझाव

आगे उन्होंने जिक्र किया कि, वर्तमान में उपलब्ध ट्रेन सेवाएं इस अतिरिक्त दबाव को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि होली पर रांची-हटिया से जम्मू, एर्नाकुलम, अहमदाबाद, इंदौर, प्रयागराज, सिकंदराबाद, नई दिल्ली, गोरखपुर, बीकानेर, लखनऊ एवं जयपुर जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं अथवा अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएं। इन सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img