Advertisment

Bihar में कृषि एवं संबद्ध कृषि क्षेत्रों को सहकारिता के माध्यम से बनायें सशक्त- डॉ प्रेम कुमार

पटना: अपने तमिलनाडु भ्रमण के क्रम में सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कन्याकुमारी के मारथनडम में स्थित दी मारथनडम बी-कीपर्स कॉपरेटिव सोसायटी तथा थालाकुलम इरानील पैक्स का भ्रमण के दौरान वहाँ के सचिव तथा अन्य सदस्यों के साथ उनके कार्यकलापों पर चर्चा की। दी मारथनडम बी-कीपर्स कॉपरेटिव सोसायटी के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति 1937 से कार्यरत है और इसमें 2000 से अधिक मधुमक्खीपालक सदस्य हैं जिनसे समिति नियमित रूप से उचित दर पर शहद क्रय करती हैं।

समिति के द्वारा शहद उत्पादक किसानों को आवश्यक सुविधाएँ एवं सेवाएँ उपलब्ध करायी जाती है इससे सदस्यों को अपने उत्पाद के लिए बाजार तथा पूँजी, उपस्कर आदि के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। मंत्री ने समिति में शहद की प्रोसेसिंग यूनिट का भी भ्रमण किया तथा शहद उत्पादन, मोम उत्पादन की प्रक्रियाओं को समझा तथा उसकी सराहना की।

विदित है कि बिहार में भी शहद उत्पादक सहकारी समितियों के संघ का गठन किया जा रहा है ऐसे में तमिलनाडु के सफल समितियों के कार्यकलापों से प्रेरणा लेकर कार्य योजना तैयार करने में सहायता मिलेगी। इसके पश्चात उनके द्वारा थालाकुलम इरानील पैक्स का भ्रमण कर वहाँ की विभिन्न कार्यकलापों को देखा गया तथा योजनाओं की जानकारी ली गयी। इस समिति में क्रॉप इंश्योरेंस, गोल्ड लोन तथा अन्य वित्तीय सहायता भी देने का प्रावधान है जो बिहार राज्य के पैक्स में अभी संचालित नहीं है।

राज्य के पैक्सों को एम-पैक्स बन जाने के पश्चात ऐसी सुविधाएँ दी जा सकती हैं। मंत्री ने तमिलनाडु की सहकारी समितियों के द्वारा सहकारिता के क्षेत्र कार्य की प्रशंसा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि तमिलनाडु की सहकारिता मॉडल सराहनीय है जिससे प्रेरणा लेकर राज्य में भी कार्ययोजना तैयार किया जाय तथा राज्य के किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता दी जा सके तथा स्वरोजगार के अवसरों का विकास किया जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Department के कामों में रखें पारदर्शिता, उत्थान और अधिकारों की रक्षा को दें प्राथमिकता- जनक राम

Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...

JPSC Students Protest: JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों...

JPSC Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को और तेज़ हो गया।...