डॉ. शशि बाला ने लिया रिम्स के एक्टिंग निदेशक का पदभार

रांची. डॉ. शशि बाला ने रिम्स के एक्टिंग निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह नए निदेशक की नियुक्ति होने तक रिम्स डायरेक्टर का पद संभालेंगी। कल देर रात रिम्स के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को पद से हटाया गया था।

डॉ. शशि बाला ने लिया रिम्स के एक्टिंग निदेशक का पदभार

बता दें कि, कल रात रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। उन पर लगातार लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और विभागीय कामों को जानबूझ कर लंबित रखने का आरोप है। इसके बाद शशि बाला को रिम्स का एक्टिंग निदेशक बनाया गया है।

इस कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया, तो मंत्री खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे। उन्होंने मंत्री परिषद, शासी परिषद और विभाग द्वारा जारी निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की बल्कि जवाबदेही से भी पल्ला झाड़ा।

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...

Waste to Wealth : सहरसा में कचरे से खाद और खाद...

सहरसा की 21 पंचायतों में जैविक कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद और नर्सरी तैयार हो रही है। पौधों की बिक्री से पंचायतों को सालाना...