2 ट्रकों में टक्कर, पलटने से चालक व सहचालक घायल

रोहतास : सासाराम एनएच-2 पर शिवसागर थाना के समीप दो ट्रकों में टक्कर के बाद पलटने से चालक और सहचालक घायल हो गए। दोनों घायल यूपी के बताए जा रहे हैं। घायलों में चालक नितिन कुमार और सह चालक मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है। जहां फिलहाल इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया गया गया कि कोयला लोड तथा मिर्ची लोड ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे वाहन एनएच-2 पर पलट गई। जहां कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। बताया गया कि कोयला लोड ट्रक में मिर्ची लोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जबरदस्त टक्कर होने के कारण दोनों ट्रक पलट गए। जहां चालक तथा सहचालक घायल हो गए। शिवसागर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां इलाज जारी है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Alert: 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट,...

 झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का...

JPSC-JSSC Recruitment Reform: 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी भर्ती व्यवस्था सुधार...

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। 11 सितंबर को छात्र पदयात्रा निकालेंगे।JPSC-JSSC...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...