रामगढ़ में शिक्षिका की आत्महत्या मामले में एएसआई सस्पेंड, नई जांच के आदेश

रामगढ़: रामगढ़ की एक निजी स्कूल में शिक्षिका सोनाली सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गडिदेसी ने शुक्रवार को जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है और मामले की नई जांच के आदेश दिए हैं।

सोनाली सिंह ने 18 जून को आत्महत्या कर ली थी। वह इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। आत्महत्या से पहले छोड़े गए चार पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस द्वारा मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

दरअसल, दिसंबर 2024 में सौरभ सिंह नामक युवक ने आत्महत्या कर ली थी, जिसमें उसके परिवार ने सोनाली सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी केस की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ओंकार पाल पर सोनाली को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

शुक्रवार को सोनाली के पिता विमल सिंह ने आईजी गडिदेसी से मुलाकात की और अपनी बेटी के साथ हुई कथित प्रताड़ना का पूरा ब्यौरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एएसआई ओंकार पाल के साथ-साथ सौरभ की बहन श्वेता और उसकी दोस्त सोनू ने बीते छह महीनों से सोनाली को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे वह डिप्रेशन में चली गई और अंततः आत्महत्या कर ली।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई ओंकार पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...