संदेहास्पद स्थिति में मिला चालक का शव

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक खबर है। संदेहास्पद स्थिति में चालक का शव मिला। सोमवार की रात खेत पटवन के लिए चालक गया हुआ था। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की शव पर नजर पड़ी। नालंदा में मंगलवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पर के समीप की है। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी स्व.जयराम प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन बताया कि नीतीश कुमार खेत पटवन को लेकर सोमवार की रात खंधा में गया हुआ था। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो नहर किनारे मुंह के बल पड़ा हुआ नीतीश को देखा। जब नब्ज टटोला गया तो नीतीश की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घर वालों को इस बात की सूचना दी गई। मौत कैसे हुई है इसका उन लोगों को पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के रामनगर गांव के समीप सड़क पर रख मुआवजा एवं कार्यवाही की मांग को लेकर जाम कर दिया। नीतीश कुमार निजी स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करता था।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। परिजन मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग प्रशासन से कर रहें हैं। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ उदय कुमार, सीओ संभु मंडल, थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन दे जाम को छुड़ाया। एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि ठंड लगने की वजह से मौत हुई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विरेन्दर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...