नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिक्रम मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो हाइवा ट्रक की आमने सामने टक्कर में एक हाइवा चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे हाइवा का चालक जख्मी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।
मृतक चालक की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी कमलेश कुमार के रूप में की गई। हादसे के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर आवागमन शुरू करवाया। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने कहा कि सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। फ़िलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- 2 Years पहले मृत व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, पत्नी की हत्या का मामला है दर्ज
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Trucks Trucks
Trucks


















