पटना में अगलगी से निपटेगा DRONE, किया गया परीक्षण

पटना: अगलगी से निपटेगा DRONE – राजधानी पटना में पिछले दिनों अगलगी की घटना में छः लोगों की मौत के बाद प्रशासन अब हरकत में आई है और अगलगी की स्थिति में गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए नए तरकीब पर काम कर रही है। अब अग्निशमन विभाग आग बुझाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने जा रही है।

मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में बिहार अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर फाइटर ड्रोन का परिक्षण किया। फायर फाइटर ड्रोन बहुमंजिली इमारतों में आग पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही तंग गलियों और संकीर्ण जगहों पर भी फायर फाइटर ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फायर फाइटर ड्रोन की खासियत है कि इसमें फोम बेस्ड तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। केमिकल की वजह से आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा।

अगलगी से निपटेगा DRONE –

मंगलवार को फायर फाइटर ड्रोन के परिक्षण के दौरान इसका प्रभाव अच्छा देखने को मिला और अब अग्निशमन विभाग फायर फाइटर ड्रोन को अगलगी की घटनाओं में आग पर काबू पाने के लिए उपयोग में लाने की तैयारी कर ली है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- GAYA में हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

DRONE

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...