पटना: पटना जंक्शन के समीप एक होटल में भीषण अगलगी में जख्मी एक और व्यक्ति की मौत मंगलवार को हो गई। इस तरह अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 8 हो गई। आठवें मृतक की पहचान सासाराम के रितेश कुमार के रूप में की गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक वाराणसी में रहता था और हादसे वाले दिन वह किसी काम से पटना आया था और होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान होटल में भीषण अगलगी हुई जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया था जिसका मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि पटना जंक्शन के समीप बीते दिनों एक होटल में भीषण आग लग गई थी जिसमें 6 लोगों की मौत उसी वक्त हो गई थी जबकि करीब दो दर्जन से भी अधिक लोग झुलस गए थे जिनका इलाज चल रहा है।
हादसे में जख्मी दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले आरा के आदित्य पटेल और सासाराम की पूनम देवी आंशिक रूप से झुलस गए थे जिन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- MUZAFFARPUR में लू लगने से शिक्षक की मौत, के के पाठक के खिलाफ परिवाद दर्ज
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
PATNA PATNA PATNA
PATNA


















