Advertisement
Advertisement

रांची में Sex Racket का खुलासा: होटल मौर्या में छापेमारी, सात गिरफ्तार

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल मौर्या में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान आठ युवतियों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल मौर्या में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का खुलासा हुआ, जिसमें होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल के कर्मचारी और ग्राहक दोनों शामिल हैं।

Ranchi Sex Racket :

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...