‘व्हिस्की आइसक्रीम’ रैकेट का खुलासा, ऐसे बेचा जा रहा था वाइन वाला आइसक्रीम

Desk. हैदराबाद में उत्पाद विभाग ने ‘व्हिस्की आइसक्रीम‘ रैकेट का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने व्हिस्की युक्त आइसक्रीम बेचने के आरोप में एक आइसक्रीम पार्लर को जब्त किया है और रैकेट में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

व्हिस्की आइसक्रीम का खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के जुबली हिल्स इलाके में सड़क 1 और 5 पर अरिको कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 23 पीस कुल 11.5 किलोग्राम व्हिस्की आइसक्रीम जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। साथ ही अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फेसबुक पर अपने उत्पाद का विज्ञापन भी किया जा रहा था। फिलहाल मामले में आगे की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि उत्पाद शुल्क विभाग ने गुरुवार को हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड पर 3.85 लाख रुपये की गैर-शुल्क-भुगतान वाली शराब भी जब्त की है। एक वाहन में चंडीगढ़ से शराब लायी गयी थी और इसे हैदराबाद में ऊंची कीमत पर बेचने की कोशिश की जा रही थी।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...