विधानसभा चुनाव के कारण नैक निरीक्षण की तिथि बढ़ी, 5-7 दिसंबर को होगा रांची यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन

रांची:  यूनिवर्सिटी में नैक (राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद) निरीक्षण की तिथि विधानसभा चुनाव के चलते आगे बढ़ा दी गई है। अब नैक टीम 5 से 7 दिसंबर तक विश्वविद्यालय मुख्यालय और पीजी विभागों का निरीक्षण करेगी। पहले यह निरीक्षण 19 से 21 नवंबर के बीच होना था, लेकिन 20 नवंबर को राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण रांची यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और स्टाफ की चुनावी ड्यूटी सुनिश्चित है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नैक से निरीक्षण तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। नैक की ओर से रांची यूनिवर्सिटी को इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी भेजा गया है।

नैक निरीक्षण की नई तारीखों से रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के नेतृत्व में सभी पीजी विभागों और मुख्यालय में दस्तावेज़ीकरण और अन्य तैयारियों का कार्य जोरों पर है।

इस बार नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2017 में हुए पहले नैक निरीक्षण में रांची यूनिवर्सिटी को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था, जिसकी वैधता 2022 में समाप्त हो चुकी है।

नैक निरीक्षण की नई तिथियों की घोषणा के बाद रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, स्टाफ और अधिकारियों से कहा कि तैयारी में कोई कमी न रखें और जहां भी सुधार की जरूरत हो, उसे मिलकर दूर करें। नैक टीम 4 दिसंबर को रांची पहुंचेगी।

पीजी विभागों के शिक्षक नैक निरीक्षण के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नई तिथियां तैयारियों को और बेहतर करने का अवसर देंगी। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि तिथि बढ़ने से विश्वविद्यालय को सूक्ष्म निरीक्षण और सुधार का समय मिल गया है।नैक निरीक्षण की तिथि आगे बढ़ना रांची यूनिवर्सिटी के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि यह अतिरिक्त समय विश्वविद्यालय को अपने लक्ष्य, ए प्लस प्लस ग्रेड, को हासिल करने में कितना सहायक होता है।

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...