ठंड की वजह से लगातार बंद हो रहे हैं स्कूल, पटना में 11, बांका में 12 जनवरी तक…

पटना : बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण तापमान लगातार कम हो रहा है। इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी ने एक बार फिर 8वीं कक्षा तक के स्कूल को 11 जनवरी तक के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। गुरुवार यानी आठ जनवरी को पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने निर्देश जारी किया। पत्र में लिखा गया है कि पटना जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगाता हूं।

वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:30 बजे से अपराहन 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं – पटना DM

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आगे लिखा कि वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:30 बजे से अपराहन 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश पटना जिले में नौ जनवरी से लागू होगा एवं दिनांक 11 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

Patna School 1 22Scope News

बांका में 12 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद – बांका DM नवदीप शुक्ला

पटना के अलावा उधर बांका के जिलाधिकारी ने भी स्कूल बंद करने को लेकर आदेश जारी किया है। डीएम नवदीप शुक्ला ने गुरुवार को आदेश पत्र जारी करते हुए कहा कि बांका जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 12 जनवरी तक प्रतिबंध लगाता हूं। यह आदेश नौ जनवरी से लागू होगा और 12 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। आठवीं से ऊपर तक की कक्षाएं 10.30 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी।

Patna School 22Scope News

बांका जिले में अधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह-शाम में कम तापमान एवं घना कोहरा छाए रहने के कारण लिया गया निर्णय – बांका DM

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि मौसम विभाग के अनुसार, बांका जिले में अधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह-शाम में कम तापमान एवं घना कोहरा छाए रहने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े : पटना में 8वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद, भीषण ठंड के बीच जिला प्रशासन का फैसला

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...