Breaking: ठंड की वजह से पटना के सभी स्कूल 23 जनवरी तक बंद

Patna. बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। यहां बढ़ते ठंड को लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यह फैसला पटना के डीएम ने लिया है। बता दें कि बिहार समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखा गया है, जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना सहित प्रदेश की अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। 7 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस जीरादेई में दर्ज किया गया है।

रविवार को पूर्णिया के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके अलावा अगवानपुर में 6.2, पूसा में 6, दरभंगा में 5.8, पटना में 5.7, वैशाली में 5.5, मोतिहारी में 5.4, सुपौल में 5.6, फारबिसगंज में 5, शेखपुरा में 4.1, गोपालगंज में 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा है।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...