Commercial Advertisment

देशभर में मानसून की वापसी देरी से, झारखंड समेत कई राज्यों में सितंबर के अंत तक भारी बारिश के आसार

रांची: इस साल देश में मानसून की वापसी सामान्य से देरी से हो रही है। आमतौर पर 18 सितंबर के बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून करीब 16 दिन और सक्रिय रहेगा, जिससे सितंबर के अंत तक देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून की वापसी के बाद भी अक्टूबर में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अब तक देश में सामान्य से 8% ज्यादा, यानी 108% बारिश दर्ज की गई है। जहां 13 सितंबर तक औसतन 784.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 849.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

हालांकि, इतनी अधिक बारिश के बावजूद देश के करीब 26% हिस्से में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसमें 185 जिलों के नाम शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक डिप्रेशन बना हुआ है, जो उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर भी इसका असर देखा जा सकता है। दिल्ली, पूर्वी हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी भागों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में मानसून कमजोर बना रहेगा।

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...