बच्चे की जान बचाने में युवक ने गंवा दी अपनी जान, हुआ था ऐसा कि…

क़टिहार: कटिहार में एक युवक ने एक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। घटना में एक बच्चे की जान बचाने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना कटिहार के मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर की है जहां बाबा भट्ठा के पीछे पानी भरे गड्ढे में एक बच्चा डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख दो युवक मोहम्मद दाउद और मोहम्मद राज बगैर कुछ सोचे समझे पानी में कूद गये।

दोनों ने बच्चे को तो बचा लिया लेकिन उनकी खुद की जान सांसत में आ गई। हालांकि इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की और एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुँचाया वहीं दूसरे युवक को जब तक पानी से निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना में मृतक युवक की पहचान मोहम्मद राज के रूप में की गई जबकि अस्पताल में भर्ती युवक की पहचान मोहम्मद दाउद के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – अमित शाह ने पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर का किया भूमि पूजन, CM नीतीश कुमार भी हैं मौजूद…

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक की मौत के बाद  घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और लोग दोनों युवकों की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं कि अपनी जान की परवाह किये बगैर दोनों ने एक बच्चे की जान बचा ली।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अंतरविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में इस स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...