Vote के अधिकार के कारण ही…, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा ‘चुनाव आयोग बन गया है…’

बिहार की जनता वोटर अधिकार यात्रा का जबरदस्त समर्थन कर रही। ऐसा लगता है चुनाव आयोग खुद एक राजनीतिक पार्टी बन गई है। चुनाव आयोग से मेरी कोई लड़ाई नहीं है: मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को बिहार की जनता जबरदस्त समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रहे हैं। यह देखना उत्साहजनक है। लोग सड़कों पर उतरकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सभी पार्टी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा सुनिश्चित करती है कि हर नागरिक का Vote सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज Vote का अधिकार है तभी हम बिहार के मंत्री बने और लालू यादव मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि आरएसएस, भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोगों के Vote काट रहे हैं और कहा जा रहा है तुम भारत के नागरिक नहीं हो। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अगर हम भारत मे हैं तो भारत के ही नागरिक हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार का विकास खुद ही दे रहा गवाही, भाजपा ने कहा ‘बेल पर बाहर रहने वाले करेंगे…’

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी ने मतदान को लेकर शिकायत की और अब उन्हीं से एफिडेविट मांगा जा रहा है। चुनाव आयोग को जो शिकायत की गई उस मामले की जांच करनी चाहिए। चुनाव आयोग से हमारी लड़ाई नहीं है। चुनाव आयोग का काम चुनाव कराना है। आज विपक्ष जो सवाल उठा रहा है, उसे चुनाव आयोग को जांच करना चाहिए। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, उसे नागरिक के साथ होना चाहिए, लेकिन आज लगता है कि वह खुद एक राजनीतिक पार्टी बन गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी के खैनी चूना वाले बयान पर भाजपा ने भी रगड़ दिया, कहा….

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img