Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल…

Dumka Accident : दुमका में एक भीषण सड़क हादसा घटी है जिसमें दुल्हन समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरी घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश… 

तीन की हालत गंभीर, रेफर

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रुप से घायलों को दूसरी जगह रेफर किया गया है। मृत दुल्हन की पहचान चुकुज हांसदा के रुप में हुई है, वहीं जोबा हांसदा, हेमान किस्कू, संतोमुनी मुर्मू, बबलू मुर्मू, विनोद मुर्मू गंभीर रुप से घायल हैं जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Accident : एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे चार युवक, सामने से बाइक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत… 

मिली जानकारी के मुताबिक कल पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबूझोंटी गांव के रहने वाले निर्मल मुर्मू की शादी नव पहाड़ गांव के रहने वाले चुकुज हांसदा के साथ हुई थी। शादी खत्म होने के बाद रात के दो बजे बारातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन को विदाई दी गई।

ये भी पढ़ें- Latehar : नक्सलियों का आतंक! फूंक डाले वाहन मुंशी की गोली मारकर हत्या… 

Dumka Accident : चार बाइक में सवार होकर वापस लौट रहे थे सभी

सभी बाराती चार बाइक पर सवार होकर रात में पाकुड़िया गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114 A पर दलदली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे स्टोन लदे एक हाइवा का पत्थर अचानक नीचे गिरा और फिर वह छिटक कर एक बाराती के चेहरे से जा टकरायी। जिससे युवक घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हिज्ब उत तहरीर से जुड़ा आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा एटीएस के हत्थे… 

घायल युवक को देखने के लिए सभी बराती बाइक से उतरे और घायल युवक के चोट को देखने लगे। उसी समय दुमका की ओर जा रहा एक खाली ट्रक ने सभी लोगों को रौंदते हुए निकल गई। घटना इतनी जोरदार थी कि सभी लहुलुहान स्थित में ही सड़क पर तड़पने लगे। इस हादसे में मौके पर ही दुनुस सोरेन नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

इलाज के दौरान दुल्हन की मौत, तीन गंभीर

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दुल्हन चुकुज हांसदा ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

तीनों को बेहरत इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक घायल जोबा हांसदा मृतक दुल्हन की बहन बताई जा रही है जबकि संतोमुनि मुर्मू और बबलू मुर्मू दूल्हे के रिश्तेदार हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img