Commercial Advertisment

Garhwa Accident : एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे चार युवक, सामने से बाइक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत…

Garhwa Accident : गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा प्रखंड में गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मुड़खुड़ गांव के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हिज्ब उत तहरीर से जुड़ा आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा एटीएस के हत्थे… 

मौके पर ही युवक की मौत

हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान रमकंडा प्रखंड के चेते गांव निवासी सूरज भुइयां और पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलोनी मोड़ निवासी सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश… 

वहीं हादसे में घायल हुए युवकों में चेते गांव के बुद्धि भुइयां, विहारी भुइयां, दिलीप भुइयां और रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के शुशील सिंह शामिल हैं। इन सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

Garhwa Accident : एक बाइक पर सवार थे चार युवक

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से मिली जानकारी के अनुसार चेते गांव के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रामगढ़ के सरहुआ गांव जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से काचन गांव के सत्यनारायण सिंह और शुशील सिंह बाइक से रमकंडा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मुड़खुड़ गांव के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लोग सड़क पर गिरकर इधर-उधर बिखर गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को उठाकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमकंडा पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Accident : चुटूपालू में रांची से पटना जा रही बस पलटी, तीन दर्जन से ज्यादा घायल… 

घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर

घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना देर रात की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश… 

उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसे के बाद चेते गांव और काचन गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन सदमे में हैं और गांव का माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...