Commercial Advertisment

Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश…

Breaking 

Dhanbad : धनबाद से एक बार फिर आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़ा मामला सामने आया है। झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने बीते दिन एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक को आज एटीएस की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Accident : चुटूपालू में रांची से पटना जा रही बस पलटी, तीन दर्जन से ज्यादा घायल… 

Breaking : नक्सली संगठन में शामिल होने का आरोप
Breaking : नक्सली संगठन में शामिल होने का आरोप

Breaking : हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र से पकड़े गए इस संदिग्ध पर हिज्ब-उत-तहरीर के नेटवर्क से जुड़े होने और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। शुरुआती पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन्हें लेकर एटीएस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

इससे पहले भी 26 अप्रैल को एटीएस ने इसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोप में बैंक मोड़ क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तार लोगों में गुलफाम हसन, आयान जावेद, मोहम्मद शहजादा आलम और आयान की पत्नी शबनम परवीन शामिल हैं। इन सभी पर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने और संगठन के प्रचार-प्रसार में भूमिका निभाने का आरोप है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

आतंकवाद के खिलाफ खुफिया एजेंसियों की जांच तेज

झारखंड एटीएस लगातार राज्य में सक्रिय हो रहे आतंकी मॉड्यूल को लेकर सतर्क है और खुफिया इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई कर रही है। एटीएस का मानना है कि हिज्ब-उत-तहरीर जैसे संगठनों की गतिविधियां राज्य में सामाजिक सौहार्द और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। फिलहाल गिरफ्तार संदिग्ध से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है और एटीएस की टीमें अन्य संभावित ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...