गुमला के बड़ा दुर्गा मंदिर में अंग्रेजों के जमाने से हो रही है दुर्गा पूजा

गुमला:  जिला में ऐसे तो कई स्थानों पर मां दुर्गा पूजा काफी धूमधाम के साथ होती है लेकिन जिला का बड़ा दुर्गा मंदिर पूजा स्थल अपने मे एक प्राचीन परंपरा और इतिहास को सजोय हुए है जिसके कारण यहां की पूजा को लेकर लोगो मे बिशेष आकर्षण देखने को मिलता है।

गुमला जिला मुख्यालय में स्तिथ बड़ा दुर्गा मंदिर पूजा स्थल में 1932 से मां की पूजा होती आ रही है जिला मुख्यालय में ऐसे तो कई स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है लेकिन इस स्थल का अपना बिशेष महत्व है।

पूजा समिति के सदस्यों की माने तो काफी लंबे समय से पूरी बिधि विधान के साथ यहां पूजा होती है लोगो ने बताया कि इस स्थान के महत्व को आप इस बात से भी समझ सकते है कि जब यहां की मूर्ति परमबीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप पहुचती है और इस समिति के अध्यक्ष सचिव स्टेडियम में पहुचते है तभी जाकर रावण दहन किया जाता है लोगो ने कहा कि षष्ठी से ही यहां पर लोगो का पहुचना शुरू हो जाता है जो निरन्तरं बढ़ता जाता है।

वही समिति के सदस्यों ने कहा कि इस पूजा के आयोजन में लोग खुद अपनी इच्छा से आकर चंदा देते है और सभी लोगो के सहयोग से मां की पूजा होती है यहां की पूजा में सहयोग करने वाले लोग जो बाहर चले गए है वे वही से इस पूजा के लिए अपना सहयोग भेजते है ।

समिति के सदस्यों की माने तो नवरात्र के शुरुआत से ही यहां अखंड रामायण पाठ शुरू हो जाता है जो लगातार चलता रहता है उन्होंने कहा कि आज जहाँ पूजा पर आधुनिकता का प्रभाव देखने को मिलता है लेकिन यहां की पूजा पर किसी प्रकार से आधुनिकता प्रभाव नहीं बना पाई है पूरी सादगी के साथ विधिविधान के साथ समाज के कल्याण के उद्देदय से यहां पूजा होती है जिसमे नगर के अधिकांश लोग शामिल होते है।

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...